पंजाबी बिरादरी महा संगठन की एक नई पहल – सभी जाति के लोगों को हरद्वार की तीर्थ यात्रा

Sharu Jewellers

Viral Sach :- समाज सेवा के अतिरिक्त पंजाबी बिरादरी महा संगठन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकौण से बुजुर्गों को आज वतनुकूलित बस द्वारा हरद्वार तीर्थ यात्रा पर लेकर गई है।

इसमें कोई जाति का भेदभाव नहीं है। इनमे महिलायें और पुरुष दोनो श्रेणी के लोग हैं | उनके रहने की व्यवस्था ए॰सी॰ कमरों में, ट्रांसपोर्ट की सुविधा और खानपान का इंतज़ाम सब बिरादरी ने किया है। हमारे कई बुजुर्ग ऐसे हैं जो आयु के इस पड़ाव में तीर्थों पर जाने में वंचित रहते है। इस प्रकार के आयोजन से उन्हें अपने आयु के लोगों का सानिध्य भी मिलता है और तीर्थ का सकून भी। बोध राज सीकरी प्रधान और ओम् कथूरिया वरिष्ठ उप प्रधान की सकारात्मक सोच इस प्रकार के सेवा संकल्प लेकर आ रही है।

WhatsApp Image 2022 05 21 at 7.37.15 AM

आने वाले दिनो में उनके विचाराधीन कई नए प्रोजेक्ट आने वाले हैं। अनिल कुमार जी उप प्रधान इस टीम का संचालन कर रहे हैं | मुकेश नंगिया और रवि मनोचा उनका साथ दे रहे हैं। बस को हरी झंडी दिखाने वालों में राम लाल ग्रोवर महा मंत्री, कंवर भान वधवा वरिष्ठ संरक्षक, धर्मिंदर बजाज, रमेश कामरा, ओम प्रकाश ग्रोवर, सुभाष नागपल, नरिंदर कथूरिया चंद्र भान नागपाल, ओ पी बंधू, जय दयाल कुमार, वसदेव ग्रोवर आदि कई पदाधिकारी प्रातः छः बजे निश्चित स्थान पर मौजूद थे। हर हर गंगे के नारों से बस गुंजायमान हो गई थी। बुज़ुर्गों का जोश सराहनिय था | महिला मंडली ने यात्रा का शुभारम्भ कीर्तन से किया।

Sharu Jewellers

Read Previous

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता पहुंचे गुरूग्राम

Read Next

अब हरियाणा में तेजी से आगे बढ़ती नजर आएगी कांग्रेस- बंसल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular