गुरुग्राम,(प्रवीन कुमार) : महाशिवरात्रि के मौके पर गुरुग्राम में विभिन्न स्थानो पर भोले के भक्तों द्वारा भंडारा, झांकियों व प्रसाद का वितरण किया गया। पूरा शहर भगवान शिव की भक्ति में रंगा नजर आया। इस मौके पर भाजपा के अर्जुन मंडल उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने भी अपने साथियों के साथ मिलकर खीर का प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर अशोक गुप्ता ने जहां तो महाशिवरात्रि पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी। वहीं सभी से ये अपील भी की कि इस खुशियों के पर्व पर हम सभी ज्यादा से ज्यादा अपने धर्म का प्रचार करें व हिंदुत्व को अपने आचरण में समाने का प्रयास करें। इस दौरान हेमन्त गुप्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा युवा मोर्चा, प्रदीप गुप्ता, आलोक तिवारी, सुनील शर्मा , रजनी, रितु वर्मा, नेहा गोयल, निधी जायसवाल, प्रीति गुप्ता, अभय गुप्ता व अनेक लोगों ने प्रसाद वितरण की सेवा कर पुण्य कमाया।
Leave your comment