Viral Sach :- आम आदमी पार्टी की ओर से लीगल सैल संगठन में ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। इसमें चार पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। जिसमें गुरुग्राम से एडवोकेट अशोक वर्मा भी शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी लीगल सैल के संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ की ओर जारी की गई सूची में एडवोकेट अशोक वर्मा के अलावा एडवोकेट मोक्ष पसरीजा, एडवोकेट बलबीर जाखड़ और एडवोकेट अजय पाल को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम और दिल्ली में वकालत करने वाले एडवोकेट अशोक वर्मा वर्ष 2014 से आम आदमी पार्टी से जुड़कर राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हुए। इसी वर्ष 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में चमकौर साहिब व डेरा बस्सी विधानसभाओं में उन्होंने कार्यकर्ता के तौर पर काम किया। वर्ष 2014 से उन्होंने पार्टी की ओर से गुरुग्राम समेत हरियाणाभर में सभी कार्यक्रमों व धरना-प्रदर्शनों में भाग लिया। अशोक वर्मा ने वर्ष 1996 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से विधि स्नातक की पढ़ाई पूरी की। छात्र जीवन में वर्ष 1995 में दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय-1 में वे महासचिव भी चुने गए। उनकी इस नियुक्ति पर बधाई देते हुए आप कार्यकर्ता अभय जैन एडवोकेट ने कहा कि पार्टी ने उनकी प्रतिभा का सही आंकलन करके यह जिम्मेदारी सौंपी है। भविष्य में भी वे पार्टी हित में इसी जोश के साथ काम करते रहेंगे, ऐसी कामना है।
Leave your comment