Politics

New Colony में पहला सरकारी बैडमिंटन इंडोर कोर्ट खुलने से खेल प्रेमियों में आई क्रांति

New Colony

 

Viral Sach – गुरुग्राम। भाजपा नेता एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बतरा ने कहा कि New Colony के लोग मेरे दिल के करीब रहते हैं, तथा मैं उनको कभी भूल नहीं सकता हूं।

यह बातें उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। न्यू कालोनी वासियों ने भी बीजेपी नेता बतरा का गर्मजोशी से स्वागत किया और आश्वासन दिया कि आगामी नगर निगम चुनाव में उनका समर्थन भाजपा के साथ रहेगा।

इस मौके पर आरडब्ल्यूए प्रेजीडेंट श्रीमती अदिति गांधी, गुरुद्वारा सिंह साहेब प्रेजीडेंट सरदार सरबजीत सिंह, अरुण पराशर, ललित धींगड़ा राज ठक्कर, गिरिराज आहूजा, हरीश चुटानी, महेंद्र गाँधी, हरमीत दुआ, धर्मबीर आहूजा, राजेश अरोड़ा, किरण कोशिक, पुनीत ग्रोवर, राकेश कुमार, सुनील कथुरिया, हरिश चुटानी, डा. परमेश्वर अरोड़ा, आदि लोग मोजूद रहे।

बताते चलें कि जनसंपर्क अभियान के दौरान यशपाल बतरा करीब दो महीनों से लोगों के बीच जा रहे हैं और केंद की मोदी और हरियाणा की मनोहर सरकार की नीतियों को बता रहे हैं। नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने और गुरुग्राम में कमल खिलाने के लिए श्री बतरा लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं।

भाजपा नेता एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर ने बताया कि उन्होंने 2016 में न्यू कालोनी में पहला सरकारी बैडमिंटन इंडोर कोर्ट नगर निगम की तरफ से खुलवाया जिससे गुरुग्राम के खेल प्रेमियों में बैडमिंटन को लेकर क्रांति आ गई।

न्यू कालोनी में खुले बैडमिंटन इंडोर कोर्ट से प्रेरित होकर प्राइवेट बैडमिंटन कोर्ट काफी खुल गए, लेकिन गुरुग्राम में सरकारी बैडमिंटन कोर्ट न्यू कालोनी में ही है। श्री बतरा ने बताया कि न्यू कालोनी में सरकारी बैडमिंटन इंडोर कोर्ट खुलने से कालोनी की गुरुग्राम में एक नई पहचान बनी।

 

New Colony

 

उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने सदा मेरा साथ दिया है। अब आगामी नगर निगम चुनाव में भी वे कमल खिलाने में पूरा सहयोग करें ताकि न्यू कालोनी में विकास के कार्य लगातार जारी रहे।

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश व प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास के साथ-साथ उनके हितों का पूरा ख्याल रखती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक-हरियाणवीं एक के मूलमंत्र पर चलते हुए पूरे प्रदेश का बिना भेदभाव के विकास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में गुरुग्राम ही नहीं बल्कि पूरा हरियाणा विकास की दृष्टि लगातार आगे बढ़ रहा है। आठ वर्षों में किए गए विकास कार्यों की बदौलत हरियाणा की गिनती अब विकसित राज्यों में होने लगी है।

श्री बतरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नारा को साकार करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आठ सालों में हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है। गुरूग्राम के लिए मुख्यमंत्री ने धनवर्षा करके विकास के कार्यों को गति दी है। भाजपा जो वादा करती है उसे हर हाल में पूरा करती है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्तायशपाल बतरा ने बताया कि प्रदेश में 1 लाख 59 हजार 622 नए उद्योग लगे जिनमें 13 लाख युवाओं को रोजगार मिला। 17 नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जिनमें से सात पर काम पूरा हो चुका है। बिजली और पानी को लेकर विपक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते थे उसे खत्म करते हुए भाजपा ने जल जीवन मिशन के तहत 18 लाख घरों में नल से जल पहुंचाया और म्हारा गांव जगमग गांव योजना के 5681 गांवों में 24 घंटे बिजली देने का मनोहर काम किया।

Translated by Google

Viral News – Gurugram. BJP leader and former Senior Deputy Mayor Yashpal Batra said that the people of New Colony remain close to my heart, and I can never forget them.

He said these things during the public relations campaign. The residents of New Colony also warmly welcomed BJP leader Batra and assured that their support would be with the BJP in the upcoming municipal elections.

On this occasion RWA President Mrs. Aditi Gandhi, Gurudwara Singh Saheb President Sardar Sarabjit Singh, Arun Parashar, Lalit Dhingra Raj Thakkar, Giriraj Ahuja, Harish Chutani, Mahendra Gandhi, Harmeet Dua, Dharambir Ahuja, Rajesh Arora, Kiran Koshik, Puneet Grover, Rakesh Kumar, Sunil Kathuria, Harish Chutani, Dr. Parmeshwar Arora, etc. were present.

Let us tell that during the public relations campaign, Yashpal Batra has been going among the people for about two months and telling the policies of the Modi government of the Center and the Manohar government of Haryana. Shri Batra is constantly appealing to the people to support the BJP candidate in the Municipal Corporation elections and to feed lotus in Gurugram.

The BJP leader and former senior deputy mayor said that in 2016, he opened the first government indoor badminton court in New Colony on behalf of the Municipal Corporation, which brought a revolution in the field of badminton among the sports lovers of Gurugram.

Inspired by the badminton indoor court opened in New Colony, many private badminton courts have opened, but the government badminton court in Gurugram is only in New Colony. Mr. Batra said that with the opening of Government Badminton Indoor Court in New Colony, the colony got a new identity in Gurugram.

He said that the people here have always supported me. Now they should cooperate fully in feeding lotus in the upcoming Municipal Corporation elections also so that the development work in New Colony continues continuously.

BJP state spokesperson said that BJP is the only party which takes full care of the health, education, development as well as the interests of the people of the country and the state. Haryana Chief Minister Manohar Lal, following the mantra of Haryana Ek-Haryanvi Ek, is developing the entire state without any discrimination.

Under the able leadership of Chief Minister Manohar Lal, not only Gurugram but the entire Haryana is moving forward with the vision of development. Due to the development works done in eight years, Haryana is now being counted among the developed states.

Mr. Batra said that Chief Minister Manohar Lal has worked to change the fate and picture of Haryana in eight years by realizing the slogan of Sabka Saath, Sabka Vikas and Sabka Vishwas given by Prime Minister Narendra Modi. The Chief Minister has speeded up the development works by showering funds for Gurugram. The BJP fulfills whatever it promises.

BJP state spokesperson Yashpal Batra said that 1 lakh 59 thousand 622 new industries were set up in the state, in which 13 lakh youth got employment. Declared 17 new National Highways out of which work on seven has been completed. Putting an end to the opposition used to bake their political breads regarding electricity and water, the BJP provided tap water to 18 lakh houses under Jal Jeevan Mission and did a wonderful job of providing 24-hour electricity to 5681 villages of Mhara Gaon Jagmag Gaon Yojana.

Follow us on Facebook 

Read More News 

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *