योग को दिनचर्या में लाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में भागीदार बनें : धनखड़

SINGLA JEWELLERS 1

Viral Sach :- योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा मेंं तादात्म्य स्थापित कर व्यक्ति, परिवार समाज, राष्ट्र व संपूर्ण विश्व को जोडऩे का सशक्त माध्यम बना है। योग को अपने नियमित दिनचर्या मेंं लाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपना उपयोगी योगदान देना चाहिए। दुनियाभर में लोग स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्राचीन एवं प्रामाणिक भारतीय योग पद्धति को अपना रहे हैंं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग के अवसर पर गुरुग्राम स्थित माता शीतला देवी मंदिर परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में  भारतीय योग पद्धति आध्यात्मिक बोध, प्राकृतिक और साझा मानव चेतना का प्रतीक बन गया है।

धनखड़ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में आज पूरी दुनिया मानवता के लिए योग थीम पर भारतीय योग पद्धति को वैश्विक पर्व के रूप मेंं मना रही है। हर भारतीय के लिए गौरव व गर्व का विषय है। वर्ष 2015 में भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। धनखड़ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर से संदेश दिया है कि हमें योग को जीना भी है, हमें योग को पाना भी है, हमें योग को अपनाना भी है। मानवता के लिए योग को आगे भी बढ़ाना है। उन्होंने उपस्थित योग साधकों से पीएम मोदी के संदेश और योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री धनखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अग्नि वीरों को शत-प्रतिशत सरकारी नौकरी देने की गई घोषणा का स्वागत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हरियाणा के प्रत्येक अग्निवीर को सेना की सेवा से वापसी पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। धनखड़ ने इस  निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए  मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार युवाओं के साथ है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, उपाध्यक्ष ज्योति डेबला, महामंत्री मनीष गाडोली, मंडल अध्यक्ष प्रियव्रत कटारिया, अलका सचदेवा, सुरेश प्रधान सहित पार्टी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य जन ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ योग किया।

SINGLA JEWELLERS 1

Read Previous

योग के बिना स्वस्थ जीवन सम्भव नहीं : गुरु माँ

Read Next

राजेंद्रा पार्क में योग कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुधीर सिंगला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular