Politics

Bodhraj Sikri – अयोध्या में 2 महीने अटूट लंगर की सेवा के लिए राशन सामग्री की रवाना

bodhraj sikri

 

Viral Sach : Bodhraj Sikri – पंजाबी बिरादरी महा संगठन गुरुग्राम ने रोहतक स्थित जानी-मानी सामाजिक आध्यात्मिक संस्था सती भाई साईं दास सेवा दल के साथ मिलकर अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र की लला रूप में विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह उपरांत गुरु का अटूट लंगर दो महीने बरताने का संकल्प लेकर राशन सामग्री रवाना की।

इस अवसर पर बिरादरी के प्रधान श्री बोधराज सीकरी इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उनके साथ श्री रामलाल ग्रोवर महामंत्री, अनिल कुमार उपाध्यक्ष और सचिव रवि मनोचा उपस्थित रहे। आयोजकों ने सीकरी जी और उनकी टीम का गर्मजोशी से अभिनंदन भी किया। इस कार्यक्रम के सूत्रधार श्री मनीष ग्रोवर (पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार) हैं।

बता दें कि यह गुरु का लंगर “नव अयोध्या” नारायण होटल के सामने 26 जनवरी से 26 मार्च तक निरंतर चलेगा। जिसमें पंजाबी बिरादरी महा संगठन की सेवा लगभग एक सप्ताह की रहेगी। इस भंडारा कार्यक्रम में लगभग चार हज़ार लोग प्रतिदिन नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि का भोजन ग्रहण करेंगे। इस प्रकार लगभग बारह हज़ार लोग प्रतिदिन लंगर का आनंद लेंगे। सात दिन तक बिरादरी द्वारा लगभग 84000 लोगों की सेवा की जाएगी।

पंजाबी बिरादरी के प्रधान बोधराज सीकरी अपनी टीम के साथ 31 जनवरी को इस सेवा में सम्मिलित होने अयोध्या धाम जा रहे हैं। उनके साथ जाने माने बिल्डर श्री दिनेश नागपाल (जो बिरादरी के वरिष्ठ सलाहकार हैं और गुरुग्राम होम डेवलपर्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक हैं), श्री नरेश चावला, चावला कैटरर, श्री विजय मैंगी समाजसेवी जा रहे हैं।

बोध राज सीकरी ने बताया कि अति शीघ्र गुरुग्राम से फ्री बसें अयोध्या के लिए रवाना होंगी ताकि असहाय लोग और गरीब लोग रामलला के दर्शन कर सकें। इन यात्रियों के आने-जाने की व्यवस्था, रहने की व्यवस्था और खाने की व्यवस्था बिरादरी की ओर से होगी। यह सुविधा किसी जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि 36 बिरादरी के बहन भाइयों के लिए होगी।

इस आयोजन से पूर्व, पंजाबी बिरादरी टीम का अभिनंदन श्री राजेश खुराना महा मंत्री, खत्री अरोड़ा मैत्री संघ ने होटल में किया और सभी को दोपहर का भोजन भी करवाया।

Translated by Google 

Viral Sach: Punjabi Biradari Maha Sangathan, Gurugram, along with the well-known social spiritual organization Sati Bhai Sai Das Seva Dal based in Rohtak, after the consecration ceremony of the idol of Maryada Purushottam Lord Shri Ramchandra in the Lala form in Ayodhya Dham, Guru’s unbroken anchor for two months. Sent the ration material with a pledge to take care of it.

On this occasion, the head of the fraternity, Mr. Bodhraj Sikri was present as the chief guest in this event and along with him, Mr. Ramlal Grover, General Secretary, Anil Kumar, Vice President and Secretary Ravi Manocha were present. The organizers also warmly welcomed Sikri ji and his team. The architect of this program is Mr. Manish Grover (Former Minister, Government of Haryana).

Let us tell you that this Guru Ka Langar will run continuously from 26 January to 26 March in front of “Nav Ayodhya” Narayan Hotel. In which the service of Punjabi Biradari Maha Sangathan will last for about a week. In this Bhandara program, about four thousand people will have breakfast, lunch and dinner every day. In this way approximately twelve thousand people will enjoy langar every day. Around 84000 people will be served by the fraternity for seven days.

Punjabi fraternity head Bodhraj Sikri is going to Ayodhya Dham with his team to participate in this service on 31 January. Accompanying him are renowned builder Mr. Dinesh Nagpal (who is a senior advisor of the fraternity and chief patron of Gurugram Home Developers Association), Mr. Naresh Chawla, Chawla Caterer, social worker Mr. Vijay Maingi.

Bodh Raj Sikri said that very soon free buses will leave from Gurugram for Ayodhya so that helpless people and poor people can have darshan of Ramlala. The transportation, accommodation and food arrangements for these travelers will be made by the fraternity. This facility will not be for any particular caste but for the sisters and brothers of 36 communities.

Before the event, the Punjabi fraternity team was welcomed by Mr. Rajesh Khurana, General Secretary, Khatri Arora Maitri Sangh at the hotel and lunch was also served to everyone.

Follow us on Facebook 

Follow us on Youtube

Read More News

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *