Politics

Bodhraj Sikri द्वारा श्री हनुमान चालीसा के निरन्तर पाठ का प्रयास ले रहा है एक मुहिम का रूप

Bodhraj sikri

 

Viral Sach :  पिछले चार सप्ताह से अभी तक गुरुग्राम के 15 मंदिर Bodhraj Sikri को संपर्क कर चुके हैं ताकि उनके मंदिर में हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन हो।

कल मंगलवार 21 मार्च को पंडित उदयभान माता मंदिर, भीमनगर में लगभग 100 साधकों ने 21-21 बार पाठ किया, श्रीराम मंदिर, प्रताप नगर में लगभग 150 साधकों ने 21-21 बार पाठ किया और गोपीनाथ मंदिर, अर्जुन नगर में लगभग 75 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर 21-21 बार संगीतमय तरीके से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

कुल मिलाकर 325 लोगों के 7000 पाठ पर समापन हुआ। इसके साथ एक महीने में चार मंगलवार में कुल हनुमान चालीसा पाठ की संख्या 51,000 पर पहुँच गयी।

 

bodhraj sikri

 

इस आयोजन में विशेष सहयोगी रहे श्री केंद्रीय सनातन धर्म सभा के प्रधान सुरेंद्र खुल्लर, राम लाल ग्रोवर, किशोरी डुडेजा, बाल कृष्ण खत्री, रमेश चूटानी, रवि मिनोचा आदि।

इस प्रयास को आगे गति देने के लिए अगले मंगलवार 28-03-2023 को सामूहिक पाठ आशीर्वाद गार्डन, ज्योति पार्क (नजदीक गीता भवन) में करने का निर्णय लिया गया है, जहाँ 1008 साधकों द्वारा पाठ करने का प्रयास रहेगा। यह आयोजन शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक होगा।

तीनों मंदिरों में पाठ के उपरांत बोधराज सीकरी की हनुमान चालीसा पर टीका, उनका आध्यात्मिक उद्बोधन और युवा को संस्कारवान बनाने के लिए युक्तियाँ सबको मंत्रमुग्ध कर गई।

भीम नगर पंडित उदयभान मंदिर में हरीश कुमार द्वारा संगीतमय तरीक़े से पाठ हुआ जिसका संचालन प्रधान अशोक गेरा और श्याम ग्रोवर और टीम, श्रीराम मंदिर का संचालन चंद्रभान नागपाल व उनकी टीम तथा गोपीनाथ मंदिर का संचालन युवा योगेश ग्रोवर व चूड़ामणि गोसाईं ने किया।

Translated by Google 

Viral Sach: For the last four weeks till now, 15 temples of Gurugram have approached Bodhraj Sikri so that a grand event of Hanuman Chalisa can be held in their temple.

Yesterday, Tuesday 21 March, about 100 devotees recited 21-21 times at Pandit Udaybhan Mata Mandir, Bhimnagar, about 150 devotees recited 21-21 times at Shri Ram Mandir, Pratap Nagar and about 75 devotees recited at Gopinath Temple, Arjun Nagar. Participated and recited Hanuman Chalisa 21-21 times in a musical manner.

Altogether over 7000 lessons from 325 people were concluded. With this, the total number of Hanuman Chalisa recited on four Tuesdays in a month reached 51,000.

Chief of Shri Kendriya Sanatan Dharma Sabha Surendra Khullar, Ram Lal Grover, Kishori Dudeja, Bal Krishna Khatri, Ramesh Chutani, Ravi Minocha etc. were special collaborators in this event.

In order to give further momentum to this effort, it has been decided to organize a mass lesson on next Tuesday, 28-03-2023 at Aashirwad Garden, Jyoti Park (Near Geeta Bhawan), where 1008 sadhaks will attempt to study. This event will be held from 6:30 pm to 8:00 pm.

Bodhraj Sikri’s commentary on Hanuman Chalisa after recitation in all the three temples, his spiritual exhortation and tips to make the youth cultured left everyone mesmerized.

Music was recited by Harish Kumar in Bhim Nagar Pandit Udaybhan Temple, which was conducted by Pradhan Ashok Gera and Shyam Grover and team, Shri Ram Temple was conducted by Chandrabhan Nagpal and his team and Gopinath Temple was conducted by Yuva Yogesh Grover and Chudamani Gosain.

Follow us on Facebook 

Read More News 

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *