Viral Sach :- गुरुग्राम, पंजाब में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत पर गुरुग्राम में भी जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग स्थानों पर मिठाइयां बांटी गई। इसी बीच दक्षिणी हरियाणा प्रवक्ता अशोक वर्मा एडवोकेट ने इस जीत पर पंजाब की जनता और देश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली से बाहर यह आप की बड़ी शुुरुआत हुई है।
इस अवसर पर अशोक वर्मा एडवोकेट के साथ जिला न्यायालय में वकील, पंजाब बार कौंसिल के सदस्य अजय चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी जीत आम आदमी पार्टीको बधाई दी व उम्मीद जताई की पंजाब में आम आदमी पार्टी जनहित की भलाई के लिए काम करेगी। अशोक वर्मा ने कहा कि यह जीत अरविंद केजरीवाल की नीतियों की जीत है। उन्होंने दिल्ली मॉडल को पंजाब में लागू करने का जो वायदा किया, जनता ने उन पर विश्वास किया और आज परिणाम सबके सामने है। असली काम तो अब भविष्य में होंगे। दिल्ली की तरह अब पंजाब की जनता को भी आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान सुख-सुविधाएं देंगे। आप ने शिक्षा, स्वास्थ्य पर पूरी तरह से फोकस किया है। यही फोकस पंजाब में भी होगा। अशोक वर्मा एडवोकेट ने भगवंत मान को बधाई दी और कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी पर जो विश्वास जताया है, उस पर सदा खरा उतरना है।
Tags: Guruugramnews