Gurugram

Clay Pots – मिट्टी से बने बर्तनों की महत्ता को समझ रहा है आम नागरिक – श्री रणबीर सिंह गंगवा

Clay Pots

 

Clay Pots – गुरूग्राम । हरियाणा माटी कला बोर्ड के चैयरमेन ईश्वर सिंह मालवाल ने कहा कि 8 दिसंबर को गुरूग्राम में प्रजापति समाज द्वारा पीडब्ल्यूडी, बी एंड आर एवं जन स्वास्थ्य विभाग मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम रविवार को प्रातः 10 बजे रेलवे रोड पर सेक्टर 5 में स्थित चिन्तपूर्णी मन्दिर के नजदीक नेकीराम फॉर्म में आयोजित किया जाएगा। ईश्वर सिंह मालवाल शनिवार को गुरूग्राम में आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने उपरान्त कार्यक्रम के आयोजकों संग प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

चैयरमेन ईश्वर सिंह मालवाल ने बताया कि समारोह में गुरूग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा व बाढडा के विधायक श्री उमेद पातुवास को बतौर विशिष्ठ अतिथि आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी छेलूराम वर्मा करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के विश्वप्रसिद्ध कलाकार महावीर गुड्डू व उनकी टीम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगी। चैयरमेन ईश्वर सिंह मालवाल ने सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के ध्येय के साथ निरन्तर कार्य कर रही हरियाणा सरकार व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान प्रदेश के आमजनमानस ने जिस विश्वास के साथ

भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा सरकार को तीसरी बार सेवा का मौका दिया है। उसमें पिछड़ा वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए श्री रणबीर गंगवा को कैबिनेट मंत्री बनाकर प्रजापति समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री मालवाल ने बताया कि मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों को सरकार द्वारा उनके हितों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए उन्होंने हरियाणा के सभी 22 जिलों का सर्वे करवाया है। जल्द ही इस दिशा में काम करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में आम नागरिक अपने स्वास्थ्य की चिंता कर, पुनः मिट्टी से बने बर्तनों की महत्ता को समझ रहा है। ऐसे में मार्किट की डिमांड व सप्लाई की चैन बाधित ना हो इसके लिए उन्होंने विभिन्न जिलों में कारीगरों को इलेक्ट्रिक चाक भेंट किए है। वहीं मिट्टी की इस कला को आधुनिक रूप देने के लिए माटी कल्याण बोर्ड द्वारा विभिन्न सुझाव व प्रस्तावों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को अवगत कराया गया है।

उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए यह हर्ष का विषय है कि हरियाणा में पिछड़े वर्ग से आने वाले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज प्रदेश के सर्वसमाज के हितों को ध्यान में रखते हुए आए दिन नई कल्याणकारी योजनाओं का सृजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा माटी कल्याण बोर्ड प्रजापति समाज के रत्नों का भी समय समय पर सम्मान कर, उनके उत्थान को प्रोत्साहन दे रहा है।

वहीं पीढ़ियों से चली आ रही हमारी इस कला के प्रति आधुनिक समाज भी जागरूक रहे इसके लिए सूरजकुंड मेले की तर्ज पर कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जंयती महोत्सव में भी विभिन्न कलाकारो द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

इस अवसर पर राम गोपाल वर्मा, छैलू राम वर्मा, नरेश गुरी, धर्मपाल, अनिल सिरसवा, हनुमान सिंह, सत्य वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Follow us on Facebook

Follow us on Youtube

Read More News

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *