गुडग़ांव : पिछले 4 दिनों से Cyber City के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पिछलेे दिनों लोगों को सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हुए।
लोगों की अपनी सामथ्र्यनुसार सर्दी से बचने के लिए हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश ने ठंड बढ़ाकर रख दी है। सोमवार को सूर्य
देव के दर्शन अवश्य हुए और हल्की धूप भी कुछ समय के लिए दिखाई दी।
जिससे लोगों ने थोड़ी राहत अवश्य महसूस की। पिछले 2-3 दिनों से लोगों के भीगे कपड़े भी सूख नहीं पा रहे थे। गृहणियों ने थोड़ा मौैसम साफ होते ही छतों पर कपड़े सुखाने के लिए डाल दिए।
सोमवार को साईबर सिटी का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वालेे दिनों में भी ऐेसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कोहरा का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है।
अधिकतम तापमान 19 औैर न्यूनतम तापमान 7 सेे 8 डिग्री तक रह सकता है। अभी ठंड का प्रकोप कम नहीं हुआ है। बच्चे औैर वृद्धजन ठंड की चपेट में आ रहे हैं।
चिकित्सकों के क्लीनिकों पर भी मरीजों की कतारें देखने को मिल रही हैं। जिला प्रशासन नेे भी आमजन से आग्रह किया है कि बच्चों व वृद्धजनों को ठंड से बचानेे का प्रयास करें।