भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद को बेनकाब करेगी कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा : सुरेश गुप्ता

Sharu Jewellers

Viral Sach :- कांग्रेस पार्टी की सेवादल इकाई द्वारा पूरे देश में निकाली जा रही तिरंगा गौरव यात्रा का हरियाणा में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसी सन्दर्भ में मंगलवार को गुरुग्राम के कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान तिरंगा गौरव यात्रा के गुरुग्राम आगमन को लेकर होने वाले स्वागत कार्यक्रम के लिए 11 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में संयोजक कुलराज कटारिया, जिला प्रभारी पंकज डावर, निशित कटारिया, सुधीर चौधरी, जितेंद्र राणा, कमलबीर यादव, विरेंद्र यादव, वर्धन यादव, पूजा शर्मा, निर्मल यादव व सुदेश यादव को शामिल किया गया। हरियाणा में तिरंगा गौरव यात्रा की रुपरेखा को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि  6 अप्रैल को गुजरात के साबरमती से शुरू हुई कांग्रेस की सेवादल इकाई द्वारा संचालित यात्रा का 29 मई को दिल्ली राजघाट पर समापन होगा। इस दौरान राजस्थान के रास्ते हरियाणा  में 25 मई को प्रवेश करने पर यात्रा का बावल विधानसभा के प्रभारी एमएल रंगा, रेवाड़ी विधानसभा में विधायक चिरंजीव राव व ओपी यादव, पटौदी विधानसभा में सुधीर चौधरी, बादशाहपुर विधानसभा में विरेंद्र यादव तथा गुरुग्राम विधानसभा में कुलराज कटारिया, पंकज डावर व निशित कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के 175 सेनानी पैदल चलकर 58 दिन की यात्रा पूरी करेंगे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद को बेनकाब करने का काम करेगी। भाजपा द्वारा आज पूरे देश में धार्मिक एवं जातीय उन्माद फैलाकर देश की जनता का वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा देश की जनता को सामाजिक सौहार्द, शांति और भाईचारे का संदेश देगी। महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1982 में गैस सिलिंडर आने के बाद से 2014 तक 33 वर्षो में केवल 360 रूपए कि बढ़ोतरी हुई थी लेकिन मोदी सरकार ने केवल 8 वर्षो के शासन में गैस सिलिंडर पर 600 रूपए की वृद्धि करके इसे आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया। आज देश का आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा शासन में फैले भ्रस्टाचार से त्रस्त है।

–अगस्त माह तक खड़ा हो जाएगा का कांग्रेस का संगठन

प्रदेश में संगठन विस्तार और सिंबल पर निकाय व पंचायत चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि अगस्त माह तक प्रदेश में कांग्रेस संगठन का विस्तार कर दिया जाएगा। जहां तक सिंबल पर निकाय व पंचायत चुनाव लड़ने की बात है ये फैसला कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व व संगठन बैठकर तय करेगा। कांग्रेस के जनता से जुड़ाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जनता से जुडा मुद्दा उठाते है तो भाजपा के कई मंत्री और नेता उनके पीछे पड़ जाते है। देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर राहुल गांधी ने पहले ही केंद्र सरकार को आगाह करके अपनी दूरदृष्टिता का परिचय दे चुके है लेकिन अहंकार में डूबी भाजपा के केंद्र सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी। लेकिन अब जनता को धीरे-धीरे सब समझ आ रहा है। बैठक उपरांत कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षो ने प्रेस वार्ता के जरिए मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए।

इस बैठक में कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौहान,  सुनीता सेहरावत, सुधीर चौधरी, महिला प्रदेश अध्य्क्ष सेवा दल सुनीता शर्मा, सुदेश यादव, सुशील टूल्लर, लाल सिंह यादव, अशोक भास्कर, अरुण शर्मा एडवोकेट, ओम प्रकाश पांचाल, सतपाल दौलताबाद, वर्धन यादव, सुदेश यादव, महाबीर बोहरा, प्रवेश यादव, सतपाल दहिया, हीरालाल नंबरदार, जय सिंह हुड्डा ,यशपाल, राजीव छिब्बर एडवोकेट, विनोद टार्जन, शीशपाल जांघू, मुकेश सैनी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Sharu Jewellers

Read Previous

ठोस कचरा प्रबंधन नियम की अवहेलना पर किया गया चालान

Read Next

मोदी सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों से दुनिया में भारत की छवि निखरी:  धनखड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular