Politics

आर्य समाज के स्थापना दिवस पर गार्गी कक्कड़ और Bodhraj Sikri ने किया बसों को रवाना

bodhraj sikri, gargi kakkar

 

Viral Sach : मंगलवार दोपहर 1 बजे आर्य समाज स्थापना दिवस तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में जाने वाली सभी बसों को 15 सेक्टर,पार्ट 2 मार्केट से भाजपा ज़िला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ और हरियाणा प्रांत सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष Bodhraj Sikri ने मिलकर ओम् का ध्वज दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।

केंद्रीय आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष अशोक आर्य और उनकी पत्नी सुषमा आर्य व महामंत्री धर्मेंद्र बजाज और ज्योत्सना बजाज ने सटीक तरीक़े से व्यवस्था बनाए हुई थी।

बसों में सभी आयु वर्ग के लोग जोश से लबालब भरे हुए थे क्योंकि आर्य समाज के स्थापना दिवस के आयोजन को देखने की लालसा सभी में भरी पड़ी थी। सबके गले में पटिका ने माहौल को भगवामय बना दिया। सभी को विदित हो कि इस कार्यक्रम में केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आर्य बंधुओं के लिए गर्व का विषय है।

 

bodhraj sikri, gargi kakkar (2)

 

बता दें कि 149 वें आर्य समाज स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

गार्गी कक्कड़ और बोधराज सीकरी ने सामूहिक बयान में कहा कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती जी एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाए थे। उनका व्यक्तित्व शांति, करुणा, दया जैसे दैवीय गुणों का भंडार है। हम सभी को ऐसे महान चिंतक के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर कन्हैया लाल आर्य, दिनेश आर्य, ओम प्रकाश चुटानी, भारत भूषण, अंजनी हसीजा, ईश्वर दहिया, पदम् चंद आर्य , राजेश आर्य व अन्य जन उपस्थित रहे।

Translated by Google 

Viral Sach: BJP District President Gargi Kakkar and Haryana Prant CSR Trust Vice President Bodhraj Sikri together showed Om flag to all the buses going to Arya Samaj Foundation Day Talkatora Stadium Delhi at 1 pm on Tuesday afternoon from Sector 15 Sector, Part 2 Market to Delhi sent off.

Central Arya Pratinidhi Sabha President Ashok Arya and his wife Sushma Arya and General Secretaries Dharmendra Bajaj and Jyotsna Bajaj had made arrangements in a precise manner.

The buses were full of enthusiasm with people of all age groups as everyone was eager to witness the foundation day celebration of Arya Samaj. The plaque around everyone’s neck made the atmosphere saffron. It should be known to all that Union Home Minister Amit Shah will be present in this program as the chief guest. This is a matter of pride for the Arya brothers.

Tell that on the occasion of 149th Arya Samaj Foundation Day, a grand program is being organized at Talkatora Indoor Stadium.

Gargi Kakkar and Bodhraj Sikri said in a collective statement that Maharishi Dayanand Saraswati, the founder of Arya Samaj, was a great social reformer. He had taken strict steps to remove the evils prevalent in the society. His personality is a storehouse of divine qualities like peace, compassion, kindness. We all should take inspiration from the life of such a great thinker.

Kanhaiya Lal Arya, Dinesh Arya, Om Prakash Chutani, Bharat Bhushan, Anjani Hasija, Ishwar Dahiya, Padam Chand Arya, Rajesh Arya and others were present on this occasion.

Follow us on Facebook 

Read More News 

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *