Politics

Gurugram के भाजपा नेता कांग्रेस में होने लगे शामिल, भाजपा से होने लगा मोहभंग

Gurugram

Viral Sach : Gurugram – हरियाणा में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं अब यहां भी विभिन्न पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता अपनी अपनी जगह बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक धर्मेंद्र मिश्रा अपने साथी राजेंद्र कुमार, वेदानंद तिवारी, सुभाष चंद्र एवं मुकेश कुमार के साथ सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।

यह सभी कार्यकर्ता कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर के नेतृत्व में दिल्ली स्थित कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सेलजा के निवास पर पहुंचे जहां इन सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप कटारिया भी मौजूद रहे।

इस मौके पर कुमारी सेलजा ने सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया और आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देने का काम होता रहा है और आगे भी होता रहेगा।

भाजपा की नीतियों के कारण आज प्रदेश में सभी लोग परेशान हैं। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई के कारण लोगों के हालात खराब है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम दोबारा से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं और एक बार फिर से हरियाणा को नंबर वन बनाएं इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को परिश्रम करने की जरूरत है।

इस मौके पर पंकज डावर ने कहा कि गुरुग्राम से लगातार भाजपा व अन्य दल के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। लोगों में भाजपा की नीतियों पर से विश्वास उठ चुका है।

अब लोग दोबारा से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाकर एक बार फिर से प्रदेश में अमन शांति चाहते हैं। क्योंकि लोगों को पता चल गया है कि मौजूदा भाजपा की सरकार सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलती है झूठे वादों के अलावा इनके पास कुछ भी नहीं है।

Gurugram

Translated by Google 

Viral Sach : Gurugram – As the elections are coming closer in Haryana, now here also the leaders and workers of different parties have started making their own place. In this episode, Dharmendra Mishra, former district convenor of BJP Purvanchal cell, along with his companions Rajendra Kumar, Vedanand Tiwari, Subhash Chandra and Mukesh Kumar joined the Congress on Monday.

All these workers, under the leadership of Congress Business Cell Chairman Pankaj Davar, reached the residence of State Congress President Kumari Selja in Delhi, where all of them joined the Congress. Senior Congress leader Kuldeep Kataria was also present with him on this occasion.

On this occasion, Kumari Selja called upon all the workers to take the policies of the Congress to the masses with all their heart and assured that the work of giving full respect to all the workers in the Congress party has been going on and will continue to happen in the future.

Today everyone in the state is upset because of the policies of the BJP. Unemployment is at its peak in the state. The condition of the people is bad due to inflation. He said that our aim is to form the Congress government in the state again and once again to make Haryana number one, all the workers need to work hard for this.

On this occasion, Pankaj Davar said that leaders and workers of BJP and other parties are continuously joining Congress from Gurugram. People have lost faith in the policies of BJP.

Now people once again want peace in the state by bringing the Congress government in the state. Because people have come to know that the present BJP government only lies and they have nothing except false promises.

Follow us on Facebook 

Follow us on Youtube

Read More News 

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *