गुरुग्राम को मिला दूसरा महिला कालेज, बस स्टैंड, मेडिकल कालेज भी जल्द: सुधीर सिंगला

Sinla Jewellers

Viral Sach :- गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा यहां 2711 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की जो घोषणाएं की गई हैं, उनसे निश्चित ही गुरुग्राम का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि लम्बे अर्से बाद मुख्यमंत्री की इतनी बड़ी रैली जिला में आयोजित की गई है।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हरियाणा प्रगति रैली हकीकत में ही हरियाणा की प्रगति को पंख लगा रही है। जिलावार रैलियों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री सौगात बांट रहे हैं। गुरुग्राम में अन्य जिलों में अब तक हुई रैलियों में सबसे अधिक राशि से विकास कार्यों की घोषणा मुख्यमंत्री ने की हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले एक-दो महीने में ही गुरुग्राम में कई बड़े प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएंगे, जिन पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। इनके शुरू होने के बाद गुरुग्राम में कई और समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सबसे ज्यादा समस्या यातायात जाम की रहती है। बस अड्डे के पास बनकर लगभग तैयार हो चुके अंडरपास से जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

रैली में ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गुरुग्राम में दूसरे राजकीय महिला महाविद्यालय का भी उद्घाटन किया। अब गुरुग्राम की बेटियों को यहां से बाहर पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उनकी प्राथमिकता अगर गुरुग्राम होगा तो उन्हें यहां दाखिले मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में मुख्य बस स्टैंड के स्थान पर पांच एकड़ जमीन पर सिटी बस स्टैंड बनाने और गुरुग्राम का अंतरराज्यीय मुख्य बस अड्डा गांव सिही में 15 एकड़ भूमि पर बनवाए जाने की भी घोषणा की है। खेलों के लिए मुख्यमंत्री ने 68 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी। वहीं, लोक निर्माण विभाग की 458 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूर की। गुरुग्राम में श्रीमाता शीतला मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए टेंडर होने की बात भी मुख्यमंत्री ने जनता के बीच कही। सबसे बड़ी घोषणा गुरुग्राम की 60 अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने की है, इससे इन कालोनियों में हजारों निवासियों को लाभ मिलेगा। उन्हें अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

विधायक सुधीर सिंगला ने रैली में भी कहा कि हमें गर्व है कि गुरुग्राम जिला तेजी से विकास कर रहा है। आज प्रदेश में चारों ओर निरंतर विकास हो रहा है जिसके चलते दुनिया भर में भारत की तारीफ हो रही है। मुख्यमंत्री का नारा है कि-ना भ्रष्टाचार करूंगा, ना करने दूंगा। उन्होंने मंच से हमारा भारत-हमारा हरियाणा का नारा दिया।

Sinla Jewellers

Read Previous

डीपीएसजी एसएल और नगर निगम गुरूग्राम द्वारा गुड मॉर्निंग गुरूग्राम अभियान की हुई शुरूआत

Read Next

रविंद्र जैन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से करवाया घोंसले का उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular