, (मनप्रीत कौर) : 14 अगस्त को भारत विकास परिषद की “कल्पना चावला शाखा” द्वारा आन बान शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज का अमृत महोत्सव व अखण्ड भारत संकल्प दिवस के रूप में “Blooming Dale International School” के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम तिरंगे को सलामी देते हुए वीर शहीदों को नमन किया गया तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। शाखा की सदस्या अनुपमा गोयल ने क्रान्तिकारियों की गौरव गाथा सुनाई।
अध्यक्षा कुसुम गर्ग का अखंड भारत संकल्प दिवस पर दिया उद्बोधन प्रेरणादायी रहा। उन्होंने बताया कि हमारे देश की सीमाएं उत्तर में हिमालय, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में इंडोनेशिया और पश्चिम में ईरान तक फैली थी। लेकिन आज सिमट कर रह गईं हैं । यहाँ तक कि हम खंडित भारत को आज आज़ाद भारत कहने के लिए विवश हैं।
एनीमिया मुक्त भारत के लिए शाखा की सचिव अनु आनंद द्वारा दी गई जानकारी बहुत लाभदायक रही। संयोजिका अर्चना गेरा, कोषाध्यक्ष आदर्श, अन्य सदस्यों श्रीमती दुर्गेश व श्रीमती रीना जी ने इस अवसर पर बच्चों को चने-गुड़ का प्रसाद वितरित किया। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी तंवर ने सभी को तिरंगे का महत्व बताया और राष्ट्रगान के उपरांत सभी ने समवेत स्वर में संकल्प लिया कि-
“दिन दूर नही जब हम खंडित भारत को पुनः अखंड बनाएंगे।
गिलगित से गारो पर्वत तक आजादी पर्व मनाएंगे”।।