Gurugram

Janseva Samiti ने किया 49वें विशाल भण्डारे का आयोजन

Janseva Samiti

 

गुरुग्राम : सामाजिक संस्था Janseva Samiti द्वारा मौनी अमावस्या के अवसर पर बुधवार को सिविल लाईंस क्षेत्र स्थित अग्रवाल धर्मशाला के निकट 49वें विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

संस्था के जतिन व अमित गोयल का कहना है कि अन्नदान ही सबसे बड़ा दान है। यदि किसी जरुरतमंद व्यक्ति को भोजन करा दिया जाए, यही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है।

संस्था सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने शहर के सामथ्र्यशील लोगों से भी आग्रह किया है कि वे भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों को बढावा देें, ताकि जरुरतमंदों को ससम्मान भोजन भी प्रसाद के रुप में उपलब्ध हो सके।

आयोजन को सफल बनाने में एमके अरोड़ा, संजय मेहरा, अभिषेक अग्रवाल, जयभगवान सैनी, अजय कुमार, अमन आदि का सहयोग रहा।

Follow us on Facebook

Follow us on Youtube

Follow us on Instagram

Read More News

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *