गुरुग्राम,(मनप्रीत कौर) : हरियाणा में दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं 20 राज्यो के प्रदेश अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ हुआ। जिसमें संगठन विस्तार हेतु कई अहम निर्णय लिए गए। मुख्य रूप से आर्थिक आधार पर आरक्षण हो इस विषय को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के द्वारा कहा गया कि हम जाति जाति देखकर आरक्षण नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि किसी भी समाज के या जाति का व्यक्ति हो, उसे उसके आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ मिले। करणी सेना भारत का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। जिसकी शुरुआत राजस्थान से 2006 में हुई थी।
सूरजपाल अम्मू जी की अध्यक्षता में देशहित और समाज कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए। करणी सेना का गठन किया गया। श्री अम्मू ने बताया हम भारत को खुशहाल रखना चाहते हैं। समृद्ध सनातन संस्कृति के मूल्यों को बनाए रखना। हम किसी विशेष वर्ग जाति समाज के लिए काम नहीं करते। बल्कि देश के हर वर्ग के लिए संगठन काम करता है। हर करने की की इच्छा शक्ति रखते हैं युवा गरीब और विधवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्कूल कॉलेज और विद्यालयों के लिए प्रयोजन ढूंढना, जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं के लिए रहने की जगह उपलब्ध कराना। देश के लोगों को आध्यात्मिक मानसिक एवं शैक्षणिक रूप से समृद्ध बनाना है।
करणी सेना रजिस्टर्ड संस्था हैं, करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता आज गुरुग्राम के होटल क्रॉउन प्लाजा सेक्टर 29 मैं उपस्थित हुए। जिसमें मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, झारखंड, दिल्ली, गोवा सहित 20 राज्यों के सक्रिय प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे जिस में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।