गुडग़ांव – सामाजिक संस्था हरियाणा वनवासी कल्याण आश्रम की गुरुग्राम इकाई द्वारा सैक्टर 7 स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में Lohri and Makar Sankranti परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और समाज के विभिन्न वर्गों ने भाग लिया।
संस्था के प्रांत प्रचार सचिव संजीव आहूजा ने बताया कि कार्यक्रम में आश्रम के संरक्षक प्रीतम मुंजाल, विनोद उप्पल, डॉ. परमेश्वर अरोड़ा, जगदीश ग्रोवर, जगदीश कुकरेजा, विधु कालरा, धर्मेंद्र बजाज मुख्य रुप से शामिल हुए। जगदीश कुकरेजा ने समाज के विकास के लिए वनवासी कल्याण आश्रम के योगदान तथा एकजुट होकर समाज सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
डॉ. परमेश्वर अरोड़ा ने विवेकानंद जयंती की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को विवेकानंद की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त और संगठित समाज का निर्माण कर सकते हैं।
विनोद उपाध्याय व जगदीश ग्रोवर ने भारतीय पर्वों के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उनका कहना है कि यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में याद रखा जाएगा, बल्कि सामाजिक एकता, विवेकानंद के आदर्शों और देशभक्ति के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्रोत्तरी व खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। आयोजन को सफल बनाने मेें संस्था केे सदस्यों का बड़ा सहयोग रहा।