Viral Sach – Mangat Ram Bagdi – गुरुग्राम, वार्ड 10 अंतर्गत लक्ष्मण विहार में स्वीकृत मोबाइल टावर अब नहीं लगेगा। नागरिकों द्वारा टावर का विरोध किए जाने की बात को गंभीरता से लेते हुए वार्ड 10 के पूर्व पार्षद मंगत राम बागड़ी और पार्षद शीतल बागड़ी ने शुक्रवार को गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला को मांग पत्र सौंप कर टावर न लगाने की मांग की।
विधायक सुधीर सिंगला ने भी इस बात को काफी गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही फोन के माध्यम से नगर निगम आयुक्त से बात की। विधायक ने कहा कि अगर जनता का विरोध है तो टावर नहीं लगना चाहिए। इस पर निगमायुक्त ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
मंगत राम बागड़ी और शीतल बागड़ी ने इसके लिए विधायक सुधीर सिंगला को जनता की तरफ से हृदय से धन्यवाद दिया। बागड़ी ने विधायक को सौंपे मांग पत्र में उल्लेख किया है कि वार्ड 10 अंतर्गत लक्ष्मण विहार में खतौनी नंबर 448, 11001/2959 स्थित विजेंद्र सिंह मोर के घर के छत के ऊपर मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति जिला उपायुक्त के माध्यम से मिली है। इसकी जानकारी प्राप्त होने के बाद विजेंद्र सिंह मोर के घर के आसपास के नागरिकों द्वारा इसका भारी विरोध किया जा रहा है।
कई लोगों ने पार्षद कार्यालय पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। लोगों का कहना है कि मोबाइल टावर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाएगा। लोगों द्वारा मांग की जा रही है कि टावर न लगाया जाए।
बागड़ी ने विधायक को यह भी बताया कि हमने नगर निगम सदन में 31 जुलाई 2001 को लिखित रूप से जानकारी दी थी कि लक्ष्मण विहार में मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध किया जा रहा है। हमने जनहित में मोबाइल टावर न लगाने की मांग रखी थी।
इसे नगर निगम द्वारा स्वीकार करते हुए लिखित रूप में बताया गया कि अगर विशेष परिस्थितियों में टावर के लिए आवेदन प्राप्त होता है तो पहले निर्धारित स्थल से 500 मीटर की परिधि में रहने वाले नागरिकों से सहमति लेने के बाद ही टावर लगाने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी, लेकिन बिना लोगों से पूछे उक्त स्थल पर टावर लगाने की अनुमति दे दी गई।
लोगों का कहना है कि मोबाइल टावर से होने वाले रेडिएशन के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। बागड़ी ने कहा कि हम वार्ड 10 के विकास और क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रति संकल्पित हैं। हमारे लिए जनता का हित सर्वोपरि है।
इसलिए सदैव ही हमारा प्रयास रहेगा कि जनता की इच्छा के अनुरूप ही कार्य हो सके। ज्ञापन सौपते समय नीलम गुलाटी, सुनीता जांगड़ा, सतेंदर गुर्ज्जर, मंजीत इंदोरा भी मौजूद रहे।
Translated by Google
Viral Sach – Mangat Ram Bagdi – Approved mobile tower will not be installed in Laxman Vihar under Ward 10, Gurugram. Taking serious note of the citizens’ opposition to the tower, Ward 10’s former councilor Mangat Ram Bagdi and councilor Sheetal Bagdi on Friday handed over a demand letter to Gurgaon MLA Sudhir Singla demanding that the tower not be installed.
Taking this matter very seriously, MLA Sudhir Singla also spoke to the Municipal Commissioner through phone on the spot. The MLA said that if there is opposition from the public, then the tower should not be installed. The corporator gave positive assurance on this.
Mangat Ram Bagdi and Sheetal Bagdi thanked MLA Sudhir Singla from the bottom of their hearts for this on behalf of the public. Bagdi has mentioned in the demand letter submitted to the MLA that the approval for installation of mobile tower on the roof top of Vijendra Singh Mor’s house located at Khatauni No. 448, 11001/2959 in Laxman Vihar under Ward 10 has been received through the District Deputy Commissioner. After getting information about this, it is being strongly opposed by the citizens around Vijender Singh Mor’s house.
Many people have lodged complaints about this at the councilor’s office. People say that the mobile tower will harm the health. There is a demand by the people that the tower should not be installed.
Bagdi also told the MLA that on July 31, 2001, we had informed in writing in the Nagar Nigam Sadan that there was opposition to the installation of mobile towers in Laxman Vihar. We had demanded not to install mobile towers in public interest.
Accepting this by the Municipal Corporation, it was told in writing that if the application for the tower is received under special circumstances, then approval will be given to install the tower only after taking consent from the citizens living within 500 meters radius from the first designated site. , But permission was given to install the tower at the said site without asking the people.
People say that health will be affected due to the radiation from the mobile tower. Bagdi said that we are committed to the development of Ward 10 and to provide better facilities to the citizens of the area. Public interest is paramount for us.
That’s why it will always be our endeavor to work according to the wishes of the people. Neelam Gulati, Sunita Jangra, Satinder Gurjjar, Manjit Indora were also present while handing over the memorandum.
Follow us on Facebook
Follow us on Youtube