Viral Sach – गुरूग्राम : Mayor Madhu Azad ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर लोगों के साथ बैठकें की तथा उन्हें शहीद सम्मान रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। मेयर ने शीतला कॉलोनी, सुभाष नगर, राजीव नगर, जैकबपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में लोगों से मिलकर उन्हें रैली में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया।
मेयर ने कहा कि 23 सितम्बर को प्रात:10 बजे जिला झज्जर के गांव पाटौदा स्थित राव तुलाराम खेल स्टेडियम में शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इसमें केन्द्रीय मंत्री एवं गुरूग्राम के सांसद राव इन्द्रजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे तथा समरोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा की जाएगी। समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की सुपुत्री आरती राव उपस्थित रहेंगी।
मेयर ने कहा कि 23 सितम्बर का दिन प्रतिवर्ष हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमें आजादी आंदोलन तथा इसके बाद मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों का हमेशा सम्मान करना चाहिए तथा विशेषकर बच्चों को शहीदों के बारे में जानकारी अवश्य देनी चाहिए।
मेयर ने कहा कि शहीद सम्मान रैली में आजादी आंदोलन एवं बाद में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीरों को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम के नागरिक इस रैली में बढ़-चढक़र भाग लें।
Translated by Google
Viral News – Gurugram: Mayor Madhu Azad visited various places of the city on Friday and held meetings with the people and invited them to attend the Shaheed Samman Rally. The Mayor met people in the surrounding areas including Sheetla Colony, Subhash Nagar, Rajeev Nagar, Jacobpura and invited them to reach the rally.
The mayor said that on September 23, at 10 am, a martyr’s honor ceremony will be organized at Rao Tularam Sports Stadium in Patoda village of Jhajjar district on the occasion of Martyrdom Day.
Union Minister and Gurgaon MP Rao Inderjit Singh will be the chief guest and the function will be presided over by Bharatiya Janata Party Haryana State President Omprakash Dhankhar. Union Minister Rao Inderjit Singh’s daughter Aarti Rao will be present as a special guest at the function.
The mayor said that every year September 23 is celebrated as Haryana Veer and Martyrdom Day. We should always respect the freedom movement and after that the heroes who made the supreme sacrifice of their lives while protecting the motherland and especially the children must be informed about the martyrs.
The Mayor said that the freedom movement and later the heroes who sacrificed their lives while protecting the borders of the country will be remembered in the Martyr Samman rally. He said that the citizens of Gurugram should participate in this rally in a big way.
Follow us on Facebook
Follow us on Youtube