Gurugram

International Yoga Day पर नगर निगम गुरूग्राम द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम

International Yoga Day

 

Viral Sach – International Yoga Day के अवसर पर नगर निगम गुरूग्राम की स्वच्छता शाखा द्वारा दो स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सैक्टर-46 स्थित गुरू नानक पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए हवन किया गया तथा इसके बाद योग करके पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ जीवन का भी संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सभी को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिए गए। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा अपने अदभुत संगीत के लिए सम्मानित हुई दसवीं कक्षा की छात्रा गौरी मिश्रा द्वारा स्वच्छता अपनाने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में निगम पार्षद कुलदीप यादव, सैक्टर की तरफ से आरके अग्रवाल, योग के सुप्रसिद्ध आचार्य डा. शर्मा, वीना भगेरिया और अभिषेक सहित ब्रांड एंबैसडर अतुल बजाज व स्वच्छ भारत मिशन शाखा की टीम के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं डीपीजी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम गुरूग्राम के प्रोग्राम कोर्डिनेटर कुलदीप सिंह ने अपने संबोधन में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में निगम पार्षद कुलदीप यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल योग दिवस की थीम दुनिया पर कोरोना के असर को देखते हुए रखी गई है। कोरोना महामारी ने न केवल शरीर पर बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाला है।

कोरोना के चलते लोगों को चिंता, अवसाद जैसी मनोवैज्ञानिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जो कि इस समय मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इन समस्याओं का निवारण करने के लिए योग एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

International Yoga Day

Translated by Google 

Viral Sach – International Yoga Day, various programs were organized at two places by the Swachhta branch of Municipal Corporation Gurugram.

In the program organized at Guru Nanak Park located in Sector-46, Havan was performed to purify the environment and after that, the message of environmental protection as well as healthy life was also conveyed through yoga.

Participation certificates were also given to all in the program. Class X student Gauri Mishra, who was honored by His Excellency the President for her wonderful music, took an oath to adopt cleanliness and not use plastic.

Corporation councilor Kuldeep Yadav, RK Agarwal from sector side, well-known acharya of yoga Dr. Sharma, Veena Bhageria and Abhishek along with Brand Ambassador Atul Bajaj and Swachh Bharat Mission Branch team members were present. At the same time, in the program organized at DPG Degree College, Kuldeep Singh, Program Coordinator of Municipal Corporation Gurugram, in his address called for cleanliness, environmental protection and not to use single use plastic.

In his address, Corporation Councilor Kuldeep Yadav said that International Yoga Day is celebrated on June 21 every year. This year the theme of Yoga Day is keeping in view the effect of Corona on the world. Corona epidemic has not only affected the body but also the mental health.

Due to Corona, people have to face psychological and mental problems like anxiety, depression, which is the biggest challenge for humanity at this time. Yoga is an important medium for solving these problems.

Follow us on Facebook

Follow us on Youtube

Read More News

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *