Politics

Naveen Goyal राजेंद्रा पार्क, पटेल नगर की प्रमुख समस्याओं को लेकर डीसी से मिले

Naveen Goyal

 

Viral Sach : Naveen Goyal – पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख Naveen Goyal ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पार कालोनी राजेंद्रा पार्क और शहर के बीच में पटेल नगर कालोनी की महत्वपूर्ण समस्या को लेकर डीसी निशांत कुमार यादव से मुलाकात की।

उन्होंने डीसी निशांत कुमार यादव को पत्र देकर कहा कि राजेंद्रा पार्क क्षेत्र की आबादी 50 हजार से भी अधिक है। वहां 5वीं कक्षा तक के तीन स्कूल हैं। प्राथमिक शिक्षा तो बच्चों को वहां मिल जाती है, लेकिन छठी व इससे ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई करने के लिए बच्चों को दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है।

इससे गरीब बच्चों के माता-पिता पर आर्थिक बोझ भी पड़ता है। क्योंकि सार्वजनिक परिवहन के साधनों में बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। इसलिए राजेंद्रा पार्क के तीनों प्राथमिक स्कूलों को अपग्रेड करके 8वीं कक्षा तक किया जाए, ताकि बच्चे वहीं पर अपनी 8वीं तक की पढ़ाई कर सकें।

इसी तरह राजेंद्रा पार्क के क्षेत्र के श्मशान घाट की समस्या भी उन्होंने डीसी निशांत कुमार के समक्ष रखी। उन्हें बताया गया कि रेलवे लाइन पार राजेद्रा पार्क कालोनी का श्मशान घाट रेलवे स्टेशन से इस पार पड़ता है। यानी दोनों क्षेत्रों के बीच में रेलवे लाइनें, रेलवे स्टेशन है।

ऐसे में राजेंद्रा पार्क में जब किसी व्यक्ति का निधन होता है तो उसके अंतिम संस्कार में काफी दिक्कत आती है। फ्लाईओवर से शव यात्रा लेकर आना काफी परेशानी का काम है। इस समस्या का निदान दोनों क्षेत्रों के बीच आरओबी या आरयूबी बनाकर किया जा सकता है।

नवीन गोयल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस विषय पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व सांसद डा. सुधा यादव से भी मुलाकात की जाएगी। इस अवसर पर गजेंद्र गुप्ता, गगन गोयल, राजेश राठी, अमन हुड्डा, संदीप शर्मा, राजकुमार तोमर, रमेश जैन, बबला स्वामी, दयानंद, कपिल आदि मौजूद रहे।

पटेल नगर की बदली जाए तहसील

नवीन गोयल ने पटेल नगर के लोगों की तरफ से डीसी को बताया कि पटेल नगर इलाके को वजीराबाद तहसील में शामिल कर दिया गया है। जिसके कारण लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए वजीराबाद जाने में परेशानी होती है। इसलिए पटेल नगर इलाके को गुरुग्राम तहसील में करवाने तथा वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर को भी एचआर-98 की बजाय एचआर-26 ही किया जाए। क्योंकि यह इलाका पुराने गुरुग्राम शहर के बीच में है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का शीघ्र ही किया जाएगा l

Translated by Google

Viral Sach: Environment Protection Department BJP Haryana chief Naveen Goyal met DC Nishant Kumar Yadav on Friday regarding the important problem of Patel Nagar Colony, Rajendra Park across the railway station and Patel Nagar Colony in the middle of the city.

He gave a letter to DC Nishant Kumar Yadav and said that the population of Rajendra Park area is more than 50 thousand. There are three schools up to 5th standard. Children get primary education there, but to study in classes VI and above, children have to go to far-flung areas.

This also puts a financial burden on the parents of poor children. Because children come and go to school in the means of public transport. That’s why all the three primary schools of Rajendra Park should be upgraded up to 8th standard, so that the children can study there till their 8th standard.

Similarly, he also put the problem of the cremation ground in Rajendra Park area in front of DC Nishant Kumar. He was told that the cremation ground of Rajedra Park Colony across the railway line falls across from the railway station. That is, there are railway lines, railway stations between the two areas.

In such a situation, when a person dies in Rajendra Park, there is a lot of problem in his last rites. Bringing the dead body from the flyover is a troublesome task. This problem can be solved by making a ROB or RUB between the two fields.

Naveen Goyal said that if needed, Chief Minister Manohar Lal, Union Minister Rao Inderjit Singh, State President Omprakash Dhankhar, former MP Dr. Sudha Yadav will also be met on this subject. Gajendra Gupta, Gagan Goyal, Rajesh Rathi, Aman Hooda, Sandeep Sharma, Rajkumar Tomar, Ramesh Jain, Babla Swami, Dayanand, Kapil etc were present on this occasion.

Tehsil of Patel Nagar should be changed

Naveen Goyal, on behalf of the people of Patel Nagar told DC that Patel Nagar area has been included in Wazirabad tehsil. Due to which people face difficulty in going to Wazirabad for registration. That’s why Patel Nagar area should be included in Gurugram tehsil and the vehicle registration number should also be changed to HR-26 instead of HR-98. Because this area is in the middle of old Gurugram city. Deputy Commissioner Nishant Kumar Yadav assured that all these problems will be resolved soon.

Follow us on Facebook 

Read More News

 

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *