Gurugram

Illegal construction करने वालों को ही देने होंगे तोड़फोड़ के पैसे

Illegal construction

Viral Sach – गुरुग्राम : Illegal construction विकसित होने से रोकने व विभिन्न कॉलोनियों में अवैध निर्माण हटाने पर हुए खर्च की रिकवरी को लेकर मंगलवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डा. यश गर्ग ने की।

उन्होंने बैठक में कहा कि जिला में सभी विभाग अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों अथवा अवैध कॉलोनियों में किए जा रहे निर्माण कार्य को शुरुआती स्तर पर ही रोक कर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें।

आज की बैठक में सरस्वती कुंज में अवैध रूप से बन रहे नए मकानों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि सरस्वती कुंज में अवैध रूप से जो भी नए निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाए। यदि आवश्यक हो तो पुलिस विभाग द्वारा ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाए।

इसके अलावा, डीएलएफ फेज-3 में नियमों के विरुद्ध जो भी अतिरिक्त फ्लोर के निर्माण कार्य किए गए हैं, उसके लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारी ऐसे निर्माणों के भू-मालिकों को नोटिस जारी कर आगे की विभागीय कार्रवाई करवाना सुनिश्चित करें।

 

R S Bhatt, Illegal construction

 

उपायुक्त ने कहा कि अब तक प्रशासनिक अमले द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए जो भी खर्च किया गया है, उसकी वसूली अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति से की जाए।

डीटीपी एनफोर्समेंट आरएस भाट ने बैठक में बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान अतिक्रमण हटाने पर लगभग 35 लाख रुपए खर्च हुए हैं, जिसकी रिकवरी के लिए जिला राजस्व अधिकारी के माध्यम से नोटिस जारी किए जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि यदि वह व्यक्ति यह खर्च की राशि जमा नही करवाता है तो उसकी रिकवरी भूमि राजस्व के एरियर के तौर पर वसूली जाएगी और राजस्व रिकॉर्ड में उस प्रोपर्टी की लाल रंग से एंट्री दर्ज की जाए।

इस अवसर पर सोहना की एसडीएम डॉक्टर चिनार , डीटीपी आरएस भाट्, डीएचबीवीएन गुरुग्राम के एक्सईएन होशियार सिंह, हाइड्रोलॉजिस्ट वीएस लांबा, डीसीपी हेड क्वार्टर धीरज सेतिया, एसीपी पटौदी वीर सिंह, एसीपी गुरुग्राम ईस्ट करण गोयल,पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संदीप सिंह वधावन सहित डिस्ट्रिक्ट अटार्नी गुरुग्राम धर्मेन्द्र राणा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Translated by Google 

Viral News – Gurugram: A meeting of the District Task Force was organized on Tuesday, which was presided over by Deputy Commissioner Dr. Yash Garg, to prevent illegal construction from developing and recover the expenses incurred on removal of illegal constructions in various colonies.

He said in the meeting that all the departments in the district should take strict action against such persons by stopping the construction work being done in illegal colonies or illegal colonies at the initial stage itself.

In today’s meeting, matters of new houses being constructed illegally in Saraswati Kunj were discussed in detail and it was decided that whatever new construction works going on illegally in Saraswati Kunj should be strictly dealt with. If necessary, an FIR should also be lodged against such persons by the police department.

Apart from this, the officials of the Town and Country Planning Department should issue notices to the land owners of such constructions and ensure that further departmental action is taken against the construction works of additional floors that have been done against the rules in DLF Phase-3.

The Deputy Commissioner said that till now whatever expenditure has been incurred by the administrative staff to remove the encroachment, it should be recovered from the encroachment person.

DTP Enforcement RS Bhat told in the meeting that about Rs 35 lakh has been spent on removal of encroachments during the last one and a half years, for whose recovery notices will be issued through the District Revenue Officer.

The Deputy Commissioner said that if the person does not deposit the amount of this expenditure, then his recovery will be recovered as an arrear of land revenue and the entry of that property should be recorded in red color in the revenue record.

Sohna’s SDM Dr Chinar, DTP RS Bhat, DHBVN Gurugram XEN Hoshiar Singh, Hydrologist VS Lamba, DCP Head Quarters Dheeraj Setia, ACP Pataudi Veer Singh, ACP Gurugram East Karan Goyal, PWD (B&R) Executive Engineer Sandeep Singh Wadhawan along with District Attorney Gurugram Dharmendra Rana were prominently present.

Follow us on Facebook 

Follow us on Youtube

Read More News 

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *