Gurugram

Rohit Madan – कर्मचारियों की पैंशन बहाली के लिए हम अपना खून तक बहाने के लिए तैयार

rohit madan

 

Viral Sach – Rohit Madan – गत दिवस पैंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल जी के नेतृत्व में नांगलोई से लेकर चंडीगढ़ की साइकिल संकल्प यात्रा का स्वागत जिला गुरुग्राम में जिला अध्यक्ष सुशील कटारिया जी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर बड़े ही धूमधाम से किया गया।

साइकिल संकल्प यात्रा का स्वागत जिला गुरुग्राम में अंबेडकर भवन सेक्टर 4 में जिला महासचिव बलराज सिंह जी व समस्त जिला कार्यकारणी के द्वारा किया गया ।

कर्मचारियों व समाजिक कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए युवा पुरस्कार विजेता एवं दा पावर ऑफ ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोहित मदान ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी को वादे करके भूल जाने की पुरानी आदत है।

 

rohit madan

 

लेकिन पुरानी पेंशन प्रत्येक सरकारी कर्मचारी का हक है और उसे दिलाने के लिए हम पेंशन बहाली संघर्ष समिति के हर कदम पर साथ खड़े रहेंगे जहां कर्मचारियों का पसीना गिरेगा वहां हम अपना खून बहाने के लिए हमेशा तैयार हैं।

क्योंकि इस आजाद भारत के सरकारी कर्मचारियों का शोषण करना उचित नही पूरा जीवन सेवा करने के बाद उनकी पैंशन को बंद करना एक तानाशाही रवैया है तथा जो पैंशन बहाली संघर्ष समिति के पदाधिकारी विजेंदर धारीवाल जी, नैन जी, सुशील कटारिया जी, बलराज सिंह जी, सुदीप राठी जी व अन्य जिलों की कार्यकारणी व कर्मचारी साथियों का तप, त्याग, बलिदान व्यर्थ नही जायेगा और जल्द ही विजय श्री मिलेगी और तानाशाह सरकार को झुकना पड़ेगा।

इस मौके पर पूर्व हसला प्रधान कुलदीप सिंह जी, विकास विमल जी, सतीश कुमार जी, जिला प्रभारी सुदीप राठी जी, रामधन खेड़ा जी, राजीव जी व सैकड़ों की संख्या में सम्मानित कर्मचारी साथी मौजूद रहे।

Translated by Google 

Viral Sach – Last day, under the leadership of State President of Pension Restoration Sangharsh Samiti, Vijendra Dhariwal, the Cycle Sankalp Yatra from Nangloi to Chandigarh was welcomed with great fanfare at various places under the leadership of District President Sushil Kataria in District Gurugram.

Cycle Sankalp Yatra was welcomed by District General Secretary Balraj Singh and all the District Executive at Ambedkar Bhavan Sector 4 in District Gurugram.

Addressing the gathering of employees and social workers, Youth Award winner and National President of The Power of Human Rights Foundation, Advocate Rohit Madan said that Honorable Chief Minister Manohar Lal Khattar has an old habit of making promises and forgetting them.

But the old pension is the right of every government employee and to get it, we will stand with the Pension Restoration Struggle Committee at every step, where the employees sweat, we are always ready to shed our blood.

Because it is not appropriate to exploit the government employees of this independent India, it is a dictatorial attitude to stop their pension after serving their whole life and the officials of the Pension Restoration Struggle Committee Vijender Dhariwal ji, Nain ji, Sushil Kataria ji, Balraj Singh ji, The tenacity, sacrifice and sacrifice of Sudeep Rathi ji and the executive and employees of other districts will not go in vain and victory will soon be achieved and the dictatorial government will have to bow down.

Former Hasla Pradhan Kuldeep Singh ji, Vikas Vimal ji, Satish Kumar ji, district in-charge Sudeep Rathi ji, Ramdhan Kheda ji, Rajeev ji and hundreds of respected employees were present on this occasion.

Follow us on Facebook 

Follow us on Youtube

Read More News

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *