
गुरग्राम , (प्रवीन कुमार ) : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार 2 के दो वर्ष पूरे होने पर व सेवा ही संगठन के माध्यम से भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनकड के आह्वान पर व भाजपा गुरूग्राम की जिलाध्यक्षा गार्गी कक्कड के मार्गदर्शन से भाजपा गुरूग्राम केअन्तर्गत सरस्वती मंडल के विभिन्न स्थानों पर जा कर संपर्क किया और इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सैनिटासर व मास्क जरूरतमंद लोगों को बांटे।
इस सेवा दिवस के मोके पर गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ,जिला उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा जी (सरस्वती मंडल प्रभारी),भाजपा जिला सचिव सुरेंद्र गहलोत , जिला उपाध्यक्ष ज्योति डेम्ब्ला ,मीडिया प्रभारी अजित यादव मौजूद रहे । सेवा दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ जी के मार्गदर्शन में सरस्वती मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी जी के साथ लोगों के घरों में जाकर उनका हालचाल पूछा एवं कुछ परिवार जिनमें बहुत क्षति हुई है उनके यहां पहुंचकर उनको सांत्वना दी।
इस दौरान मंडल महामंत्री अशोक डबास,मनोज यादव,मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ,सविता चौधरी ,नेहा अग्रवाल , मंडल सचिव संजय टंडन,कर्मबीर यादव ,मोहित कुमार कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता ,मीडिया प्रभारी मिलन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका स्वामी जिले में कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलिमा मिश्रा ,स्वाति टंडन , नेहा सोनल, संगीता मनचंदा, नूतन, लीना वार्ष्णेय, सुमित स्याल व अनेक कार्यकर्ताओ ने सेवा दिवस पर अपना योगदान दिया व पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया।