सेक्टर-45 RWA ने विधायक को सौंपा 121000 का चेक

RWA

 

Viral Sach – गुरुग्राम – कोरोना रिलीफ फंड में सेक्टर-45 RWA की ओर से 121000 रुपए का चेक बुधवार को गुरुग्राम के विधायक श्री सुधीर सिंगला को सौंपा गया। विधायक को यह चेक प्रधान अमीर सिंह, सचिव ओमप्रकाश यादव, तिलकराज, अश्वनी डाबरा, डॉक्टर सचदेवा, प्रवीण जैन, जगतार ने सौंपा।

इस मौके पर श्री विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि दानियों की श्रेणी में गुरुग्राम के लोग आगे रहते हैं। कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक लोगों ने खूब दान किया है। चाहे सरकार के राहत कोष की बात हो या फिर लोगों को भोजन, राशन देने की, दोनों ही जगह पर लोगों ने दिल खोलकर वंचितों की सहायता की है।

मां शीतला की इस धरती पर लोगों ने जिस तरह से वंचित लोगों को कोरोना महामारी में संभाला, वह अपने आप में बड़ा काम है। अनुकरणीय है। आज भी दानी सज्जन लगातार दान कर रहे हैं।

सेक्टर-45 आरडब्ल्यूए ने 121000 रुपए का चेक देकर अपनी समाजसेवी होने की सोच को साबित करके दिखाया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे इसी सोच को आगे बढ़ाएं। समाज में वंचित लोगों की सेवा करें। उनको संभालें। क्योंकि सेवा का कोई रूप नहीं होता।

सेवा परमो धर्म: की संस्कृति हमारे देश और समाज की है। इसे हमेशा आगे बढ़ाना है। इस मौके पर मौजूद समाजसेवी अमित गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी में विधायक श्री सुधीर सिंगला ने जिस तरह से धरातल पर रहकर काम किया, वह उनके समाजसेवी होने का बड़ा प्रमाण है। इनके मार्गदर्शन में शहर की संस्थाओं ने दिन-रात सेवा करके पुण्य कमाया।

Translated by Google

Viral Sach – Gurugram – A check of Rs 121000 on behalf of Sector-45 RWA in Corona Relief Fund was handed over to Gurugram MLA Mr. Sudhir Singla on Wednesday. Pradhan Amir Singh, Secretary Omprakash Yadav, Tilakraj, Ashwani Dabra, Dr. Sachdeva, Praveen Jain, Jagtar handed over this check to the MLA.

On this occasion, Mr. MLA Sudhir Singla said that the people of Gurugram remain ahead in the category of donors. Since the beginning of the Corona epidemic till now, people have donated a lot. Whether it is the matter of the government’s relief fund or providing food and ration to the people, at both the places people have helped the underprivileged whole heartedly.

The way people on this land of Maa Sheetla handled the underprivileged people in the Corona pandemic, is a big task in itself. is exemplary. Even today, the philanthropist is continuously donating.

Sector-45 RWA has proved its thinking of being a social worker by giving a check of Rs.121000. Thanking all the office bearers, he said that in future also they should take this thinking forward. Serve the underprivileged people in the society. Take care of them Because there is no form of service.

Seva Parmo Dharma: The culture of our country and society. It always has to be taken forward. Social worker Amit Goyal, who was present on the occasion, said that the way MLA Mr. Sudhir Singla worked on the ground during the Corona epidemic is a big proof of his being a social worker. Under his guidance, the institutions of the city earned virtue by serving day and night.

Follow us on Facebook 

Read More News

Read Previous

स्व० बाबू छैलूराम ने Baba Bhimrao Ambedkar के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाया

Read Next

Plastic Free Gurugram अभियान की तरफ नगर निगम गुरुग्राम का एक और कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *