Gurugram

Prostitution से परेशान आचार्यपुरी के लोग पहुंचे निगम के द्वार

Prostitution

Viral Sach : Prostitution – बुधवार को पूर्व नगर निगम पार्षद आशा यादव, श्री श्याम सेवा संघ गुरुग्राम अध्यक्ष अमित राघव, गंगा अपार्टमेंट आर डब्लू ए अध्यक्ष , गणपति हाइट्स आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष, अचार्य पुरी निवासी सहने यादव, बिजेंदर सैनी, दीपक जैन, रणधीर सिंह, राम यादव, अंकुर, प्रियांशु सैनी, अनुज गुप्ता, दीपांशु एवं समाज के गणमान्य लोग एकत्रित होकर नगर निगम आयुक्त को शिकायत पत्र देने पहुंचे।

मामला बड़ा ही गंभीर है। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत दी गयी है की गुरुग्राम के आचार्य पूरी, प्रेम नगर बस स्टैंड के पास स्थित कॉलोनी पूर्ण रूप से बसी हुई है। कुछ समय पहले तक यहां का माहौल निवासियों के लिए बहुत ही अच्छा और साफ सुथरा था, पर अब कुछ सालों से यहां पर अवैध रूप से होटल और गेस्ट हाउस खुल गए है।

 

Prostitution

 

कुछ समय तक सब ठीक था, परंतु अब कुछ महीनों से यहां का माहौल बहुत ही खराब और आपात्तिजनक होने के कारण यहां के निवासियों को बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। इन अवैध होटलों और गेस्ट हाउस में शाम ढलते ही देह व्यापार का कार्य कराया जाता है और शाम के समय अंधेरा होने पर कॉलोनी की महिलाओ को बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है की उनके जानकर और रिश्तेदारों को भी यहां कई बार ऐसी ही शर्मनाक परिस्थितियो का सामना करना पड़ा। शाम के समय कॉलोनी की महिलाओं का यहाँ से गुजरना बहुत ही दुर्भर हो चुका है। जिसकी शिकायत 100 नंबर पर कॉल करके कई बार दी गयी और पुलिश प्रशासन यहां आकर कोई खास कार्यवाही न करते हुए, थोड़ी देर में वापस चले जाते या यूं कहें कि उन्हें खिला पिला दिया जाता।

इस पीड़ा को लेकर हाल ही में कॉलोनी निवासियों ने सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर नगर निगम आयुक्त साहब को लिखित रूप में शिकायत दी है जिसमे उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन पर कार्यवाही की जाएगी।

Translated by Google 

Viral Sach: Prostitution – On Wednesday former Municipal Councilor Asha Yadav, Shree Shyam Seva Sangh Gurugram President Amit Raghav, Ganga Apartment RWA President, Ganpati Heights RWA President, Acharya Puri resident Sahne Yadav, Bijender Saini, Deepak Jain, Randhir Singh, Ram Yadav, Ankur, Priyanshu Saini, Anuj Gupta, Dipanshu and dignitaries of the society came together to give a complaint letter to the municipal commissioner.

The matter is very serious. Complaints have been given by the local people that the colony located near Acharya Puri, Prem Nagar bus stand of Gurugram is completely inhabited. Till some time ago, the environment here was very good and clean for the residents, but now for a few years, hotels and guest houses have been opened here illegally.

Everything was fine for some time, but now for a few months the residents are facing a lot of embarrassment due to the very bad and objectionable environment here. Prostitution work is done in these illegal hotels and guest houses as soon as the evening falls and the women of the colony are facing very objectionable remarks when it gets dark in the evening.

The local people allege that their relatives and friends also had to face similar embarrassing situations many times here. It has become very difficult for the women of the colony to pass through here in the evening. Whose complaint was given several times by calling 100 number and the police administration came here and without taking any special action, went back in a short while or should say that they were fed and fed.

Recently, the residents of the colony, along with the social organizations, have given a written complaint to the municipal commissioner, in which he has assured that action will be taken against them soon.

Follow us on Facebook 

Follow us on Youtube

Read More News 

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *