Viral Sach :- झाड़ली, झज्जर, कोई भूखा न रहे, इस भावना के साथ शुरू कि गए आम जन विकास सेवा समिति के अपने सेवाकाल के 3 वर्ष पूरे हो चुके है। आम जन विकास सेवा समिति द्वारा संचालित आम जन रोटी बैंक एक ऐसा स्थान है जहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक भूखों के लिए खाना उपलब्ध होता है। कोई सीमा निर्धारित नहीं, अन्न का दान पुण्य का है काम, जितने आएंगे भूखे नहीं जाएंगे ये राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा का कहना है।
झाड़ली रेलवे फाटक के पास में भूखे व जरुरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था 31/10/2021 से शुरू की गई थी। तभी से यहां निरंतर ऐसे लोगों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की जा रही है जो लाेग किन्हीं कारणों से अपने लिए खाना जुटाने में असमर्थ है।
दोपहर और शाम को भरपेट खाने की व्यवस्था की जाती है। कोई भी व्यक्ति, कितने ही दिन यहां आकर दोनों समय अपना पेट भर सकता है। इस नेक कार्य को निरंतर चलाए रखने के लिए सरकारी राशन होल्डर राजेश कुमार खानपुर खुर्द ,रामफल सासरोली, रोशन लाल बहु,लख्खन शर्मा धारोली, सुदेश कुमार साल्हावास, राज़ सिंह मालियावास, मांगे राम बिरोहड, प्रदीप खाचरोली, धर्मवीर सेहलंगा व ग्रामीणों की तरफ से गैंहू का सहयोग किया जा रहा है ताकि कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे। इस नेक कार्य कि प्रशंसा उपायुक्त महोदय झज्जर भी कर चुके हैं।