गुरुग्राम। भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम के जिला महामंत्री एवं गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड-32 से भावी पार्षद उम्मीदवार Vijay Parmar ने कहा कि गुरुग्राम की जनता ने फिर से ठान लिया है कि नगर निगम चुनाव में भी कमल का फूल ही खिलाना है। गुरुग्राम में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। गुरुग्राम के लोग यह भली-भांति समझ भी चुके हैं कि गुरुग्राम का विकास भाजपा के अलावा कोई और पार्टी नहीं कर सकती।
विजय परमार ने कहा कि जितना विकास भाजपा ने 10 साल में कर दिया उतना विकास दूसरे राजनीतिक दलों की सरकारें कभी नहीं कर पाती। भाजपा के सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने दस सालों में गुरुग्राम के विकास को ठप कर दिया था।
सड़कें, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को तरसा दिया था। 2014 में जनता ने कमल का बटन दबाकर हरियाणा के साथ साथ पूरे देश के विकास पर मुहर लगाई थी।
विजय परमार ने कहा कि पार्टी ने मौका दिया तो वे वार्ड-32 को विकास के मामले में अव्वल लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद वार्ड का विकास और लोगों की सेवा करना ही है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में तेजी से काम किया है। भाजपा शासन में किसान, व्यापारी, छात्र, महिला, गरीब हर वर्ग का व्यक्ति संतुष्ट और खुशहाल है।
विजय परमार ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसके पास नेता है, नीति है, नियत है, कार्यक्रम है, कार्यकर्ता और वातावरण है। देश में बाकी सभी राजनीतिक दलों के पास अगर नेता है तो नियत नहीं है, नियत है तो नीति नहीं है, नीति है तो कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तरक्की की राह पर है।
विजय परमार ने कहा कि गुरुग्राम शहर का विकास और कायाकल्प भाजपा शासन में ही हो पाया है। शहर में अंडरपास और फ्लाईओवरों का जाल बिछ गया है, जिससे लोगों को जाम से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की किल्लत को भाजपा ने पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब बटन दबाते ही बिजली और पानी आ जाता है। उन्होंने गुरुग्राम की जनता से आग्रह किया कि आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा को ही चुनें, ताकि शहर का विकास ना रुके।