गुरुग्राम। Vijay Parmar – पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम में जिला महामंत्री एवं हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-7 आरडब्ल्यूएप्रधान व गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड-32 से भावी पार्षद उम्मीदवार विजय परमार ने पहल की है।
जनता को जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक 500 साल तक भी खत्म नहीं होता। यह हमारे पर्यावरण को खराब करता रहता है। साथ ही नाले, नालियों में फेंके जाने के बाद यह उन्हें भी ब्लॉक कर देता है। इसलिए इसका यूज हमें अभी से बंद कर देना चाहिए।
विजय परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज या एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया था। सिंगल यूज प्लास्टिक में किराना बैग, खाद्य पैकेजिंग, सिगरेट बट्स, प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक के ढक्कन, स्ट्रॉ और स्टिरर, प्लास्टिक के कंटेनर, कप और कटलरी का सामान शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इसमें से बहुत सारे सामान का हम दैनिक जीवन में उपयोग ना करके अपने पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहयोग कर सकते हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक सिर्फ हमारे पर्यावरण ही नहीं, सेहत के लिए भी हानिकारक है। इसलिए हमें इसके उपयोग से परहेज करना चाहिए।
विजय परमार ने कहा कि हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह पर्यावरण को बचाने के सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की सलाह हर मंच से देते हैं। यहां तक कि विवाह-शादी के निमंत्रण कार्ड को भी डिजिटल रूप में देने की सलाह देते हैं, ताकि कागज बनाने के लिए पेड़ों की कटाई भी कम से कम हो।
पेड़ों का काम होना भी हमारे पर्यावरण के लिए खतरनाक है। हर किसी को इस दिशा में सरकार का सहयोग देना चाहिए। सरकार के नियम हमारे हित के लिए हैं। इन नियमों का हमें पालन करना चाहिए।