सागर एनक्लेव में विराट कवि सम्मेलन का हुआ शुभारंभ
Viral Sach
December 6, 2021
Gurugram
No Comment
Viral Sach : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संस्कार भारती द्वारा सागर एनक्लेव में विराट कवि सम्मेलन का आयेाजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कवि सम्मेलन में ओजस्वी कवियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सबका दिल जीत लिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि कवि सम्मेलन में कवियों ने अपने प्रेरणादायी और देशप्रेम से परिपूर्ण विचार प्रकट कर मां भारती के वीर सपूतों को नमन किया। इस तरह के आयोजन लोगों में देश के प्रति प्रेम व समर्पण की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कवियों की रचनाएं देश प्रेम की भावना पैदा करती हैं। कवियों द्वारा समय-समय पर देश का मार्गदर्शन किया गया है। कवियों ने देश की समस्याओं को भी अपनी रचनाओं के सांचे में ढाला है तो देश के विकास, देश की बढ़ती शक्ति और देश की खुशहाली को भी कविता के रूप में पिरोकर पेश किया है।
कवियों ने देश-दुनिया के ज्वलंत मुद्दों को उठाकर उनका समाधान भी दिया है। कवियों की श्रेष्ठ रचनाएं लोगों की जुबान पर रहती हैं। नवीन गोयल ने कहा कि कवि भले ही दो शब्दों का नाम हो, लेकिन इसकी गहराई में बहुत ज्ञान छिपा है। उन्होंने कहा कि कवियों को सरकार द्वारा भी उचित मान-सम्मान दिया जाता है। कई अवार्ड कवियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाते हैं।
इस अवसर पर योगेंद्र सारवान पार्षद, सुनील शर्मा आयोजक, धर्मेंद्र फौजी, अनिल अत्री, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह संधु, ऑटो संचालक के प्रधान योगेश शर्मा, बाली पंडित, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य एवं पर्यावरण संरक्षण विभाग गुरुग्राम प्रमुख प्रवीण अग्रवाल, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, अनु यादव, चेतन समेत काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Leave your comment