Viral Sach : जम्मू के न्यू अशोका डायमंड होटल में जम्मू कश्मीर प्रदेश कार्यकरिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जम्मू कश्मीर कपिल शर्मा राजौरी से, प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति पवन सिंह कटरा से, प्रदेश अध्यक्ष किसान शक्ति बिकेश सिंह पठानिया कठुआ से, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील शर्मा राजौरी, प्रदेश संगठन महामंत्री युवा शक्ति श्री राहत जी कटरा से एवम जम्मू कश्मीर के अन्य 10 जिलों से प्रदेश पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना श्री सूरजपाल अम्मू जी ने की। जम्मू कश्मीर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व्यापार शक्ति श्री मोहित अग्रवाल जी, प्रदेश सह प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति श्रीमति राखी गर्ग जी ने जम्मू कश्मीर के सभी पदाधिकारीयों को संबोधित किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जम्मू कश्मीर आगमन पर धन्यवाद दिया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री कपिल शर्मा जी ने संगठन विस्तार करने और जम्मू कश्मीर के प्रत्येक जिले में करणी सेना का गठन करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल अम्मू जी ने जल्द ही करणी सेना जम्मू कश्मीर टीम द्वारा कटरा में माता श्री वैष्णो देवी यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र खोलने का आश्वासन दिया। युवाओं एवम महिलाओं को किस प्रकार रोजगार प्रदान किया जाए , यह चर्चा भी बैठक में हुई।
बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष किसान शक्ति श्री बिकेश सिंह पठानिया जी ने सभी राष्ट्रीय एवम प्रदेश पदाधिकारीयों का बैठक में आने के लिए धन्यवाद दिया।
Tags: surajpal Ammu