Politics

Yashpal Batra – गुरुग्राम की जनता की सेवा करना मेरा सौभाग्य

Yashpal Batra

 

Viral Sach – गुरुग्राम, अर्जुन नगर गली नंबर 11-12 में नई पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ बीजेपी नेता Yashpal Batra ने दो छोटी-छोटी कन्याओं भाविका शर्मा एवं प्रियंका के हाथों से कराया।

भाजपा नेता ने कहा कि कन्याओं को साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है, इसलिए कोई भी कार्य कन्या के हाथों शुभारंभ हो वह शुभ माना जाता है। श्री बतरा ने बताया कि पाइप लाइन डालने पर 12 लाख रुपये की लागत आएगी और यहां के लोगों की पेयजल की समस्या समाप्त हो जाएगी।

पाइप लाइन के शुभारंभ के मौके पर श्री बतरा ने उपस्थित लोगों को भाजपा की नीतियों और कार्यशैली के बारे में भी बताया। श्री बतरा ने कहा कि भाजपा काम करने में विश्वास रखती है। देश का विकास और जनता की सेवा करना ही भाजपा का मूलमंत्र है।

भाजपा के इसी मंत्र को लेकर वे गुरुग्राम में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में शहर के हर वार्ड में कमल खिले इसलिए वो लगातार लोगों से संपर्क कर भाजपा की उपलब्धियां भी बता रहे हैं।

 

Yashpal Batra

 

अर्जुन नगर निवासी सतपाल अदलखा, संदीप वर्मा, राजू खत्री, संजू वर्मा, अशोक कुमार, प्रेम सागर शर्मा, संजय वर्मा, बाली, देशबंधु, उमेश कालरा, इंद्र वटी, राज चावला, वीणा वर्मा, जनक शर्मा सहित अनेक प्रबुद्ध लोगों ने यशपाल बतरा का स्वागत किया और आने वाले निगम चुनावों में भाजपा का मेयर और पार्षद को बहुमत से जीताकर निगम भेजने का वादा किया।

इस मौके पर श्री बतरा ने कहा कि अर्जुन नगर में उन्हें खूब मान सम्मान मिला है। यहां के लोगों की सेवा के लिए मैं 24 घंटे तैयार रहूंगा। श्री बतरा ने उपस्थित लोगों से कहा कि शहर का विकास अगर कोई पार्टी करा सकती है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों से सभी लोगों को फायदा हो रहा है। भाजपा की सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है।

पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बतरा ने नगर निगम चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने तथा जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात भी कही।

इस मौके पर लोगों ने श्री बतरा को बताया कि भाजपा के शासन में गुरुग्राम का विकास काफी तेजी से हुआ है। सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में गुरुग्राम में मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन नगर में कमल खिले इसके लिए वे भाजपा प्रत्याशी को पूरा समर्थन देंगे।

Translated by Google 

Viral Sach – BJP leader Yashpal Batra inaugurated the work of laying new pipeline in Gurugram, Arjun Nagar Gali No. 11-12 by the hands of two little girls Bhavika Sharma and Priyanka.

The BJP leader said that girls are considered to be the embodiment of Mother Durga, therefore any work started by a girl child is considered auspicious. Shri Batra said that Rs 12 lakh would be spent on laying the pipeline and the drinking water problem of the people here would end.

On the occasion of the inauguration of the pipeline, Mr. Batra also told the people present about the policies and working style of the BJP. Shri Batra said that BJP believes in working. The development of the country and serving the people is the main mantra of the BJP.

With this mantra of BJP, he is running a public relations campaign in Gurugram. He said that in the upcoming Municipal Corporation elections, lotus blossoms in every ward of the city, so he is constantly contacting the people and telling them about the achievements of the BJP.

Arjun Nagar residents Satpal Adlakha, Sandeep Verma, Raju Khatri, Sanju Verma, Ashok Kumar, Prem Sagar Sharma, Sanjay Verma, Bali, Deshbandhu, Umesh Kalra, Indra Vati, Raj Chawla, Veena Verma, Janak Sharma and many other enlightened people have supported Yashpal Batra. Welcomed and promised to send BJP’s mayor and councilor to the corporation in the coming corporation elections after winning them with a majority.

On this occasion, Mr. Batra said that he has received a lot of respect in Arjun Nagar. I will be ready 24 hours to serve the people here. Mr. Batra told the people present that if any party can get the city’s development done, then it is the Bharatiya Janata Party only. He said that all the people are benefiting from the schemes and policies of the Central and State Government. The BJP government is working with the spirit of Antyodaya.

Former Senior Deputy Mayor Yashpal Batra urged to support BJP in Municipal Corporation elections. He also talked about getting the benefits of the public welfare schemes of the central and state government to the eligible and being always ready to serve the public.

On this occasion, people told Mr. Batra that Gurugram has developed very fast under the BJP rule. Basic facilities are easily available in Gurugram under the leadership of CM Manohar Lal. He said that he would give full support to the BJP candidate for the lotus to bloom in Arjun Nagar.

Follow us on Facebook 

Read More News 

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *